ऋषिकेश में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरटीओ ऑफिस के पास एक ट्रक और ट्रोले की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद ट्रोले में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में ट्रक और ट्रोला चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से हेड कांस्टेबल अर्जुन पंवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आकर ट्रोला चालक जलकर मौत का शिकार हो गया, जबकि ट्रक चालक की भी जान चली गई।
घायल व्यक्ति को एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…