उत्तर प्रदेश

अयोध्या को मिली ₹2451 करोड़ की सौगात, CM योगी के साथ बैठक के बाद हुआ निर्णय

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के उच्चीकरण और विस्तारीकरण के लिए 2451.85 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। यह स्वीकृति 26 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अयोध्या व देवीपाटन मंडल के विधायकों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद प्रदान की गई। इन परियोजनाओं पर कार्य इसी वित्तीय वर्ष में प्रारंभ कर दिया जाएगा।

विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि योजनाओं में सड़कों और संपर्क मार्गों के उन्नयन के माध्यम से तीर्थनगरी अयोध्या में आवागमन को सुगम बनाने का प्रयास किया गया है।

प्रमुख परियोजनाएं:

  • टेढ़ी बाजार–अशर्फी भवन–पोस्ट ऑफिस मार्ग को 124.09 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा।
  • रानोपाली–विद्याकुंड–दर्शन नगर–भरतकुंड मार्ग के विस्तारीकरण पर 1156 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • कनक भवन से श्रीरामजन्मभूमि, त्रिदंडी देव भवन मार्ग, एनएच-27 से रामघाट-दिगंबर अखाड़ा मार्ग, रानोपाली–बाग बिजेसी–रेलवे स्टेशन, मोहबरा–टेढ़ी बाजार ओवरब्रिज की सर्विस लेन, और अशर्फी भवन–गोला घाट तक के मार्गों को विस्तारित किया जाएगा।

अन्य प्रस्तावित कार्य:

  • अयोध्या कैंट क्षेत्र की देवकाली–जेल रोड, रिकाबगंज–फतेहगंज, रीडगंज–गुलाबबाड़ी, मछली मंडी–जमथरा घाट, और नियावां पाटेश्वरी मंदिर से पोस्ट ऑफिस रामपथ तक की सड़कों को फोरलेन किया जाएगा।
  • मोदहा–मऊशिवाला मार्ग और बनबीरपुर, सूर्यकुंड, हलकारा का पुरवा में दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा।
  • पुराने सरयू पुल के समानांतर नए पुल के लिए 273 करोड़ रुपये की लागत से पहुंच मार्ग बनाया जाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 10 नई सड़कों का निर्माण भी इस योजना में सम्मिलित है।

विधायक ने कहा कि ये परियोजनाएं अयोध्या के चतुर्दिक विकास और तीर्थ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर निगम व निकाय क्षेत्रों की विकास योजनाओं की समीक्षा में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सभी जिला मुख्यालयों को फोरलेन और ब्लॉक मुख्यालयों को दो लेन सड़कों से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago