उत्तर प्रदेश

मऊ में शराब माफियाओं पर नकेल: कोपागंज पुलिस और SOG ने दबोचे 3 तस्कर, लाखों की अवैध शराब जब्त

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम को सोमवार की देर रात बड़ी कामयाबी मिली। संयुक्त टीम ने काछीकला ओवरब्रिज के पास से लगभग एक किलोमीटर तक पीछा कर एक ट्रक को पकड़ लिया, जो भारी मात्रा में शराब लेकर बिहार जा रहा था। इस कार्रवाई में तीन शराब तस्कर भी गिरफ्तार हुए हैं। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग नौ लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक बिहार की तरफ भारी मात्रा में शराब की तस्करी कर रहा है। इस पर कोपागंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भदसा-मानोपुर फोरलेन के पास घेराबंदी कर दी। सोमवार रात करीब 10:30 बजे ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की।

काछीकला ओवरब्रिज के पास पकड़ा गया ट्रक

दोनों तरफ से रास्ते को बैरिकेडिंग कर रोकने के बाद, ट्रक चालक ने लगभग एक किलोमीटर आगे काछीकला ओवरब्रिज के पास ट्रक को रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान ट्रक में डबल पॉलीथिन में लकड़ी के रैक के नीचे 41 पेटी (356 लीटर) विदेशी शराब और 168 पेटी (2016 लीटर) बीयर बरामद हुई।

शराब तस्करों ने नंबर प्लेट भी बदली थी

पकड़े गए ट्रक चालक की पहचान बिहार के रामपुर हिंगवा निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई, जबकि तस्करों में चंदन कुमार और वरुण कुमार शामिल हैं, जो भोजपुर, बिहार से संबंध रखते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के कारण वहां शराब की तस्करी में दोगुना मुनाफा होता है। इसके लिए वे ट्रक का नंबर प्लेट बदलकर विभिन्न जिलों से होकर तस्करी करते हैं।

पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago