उत्तराखंड:- लोकसभा चुनाव के लिए गठित एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वाड टीम) ने मुखबिर की सूचना पर नौगांव में एक व्यक्ति के घर से 26 लाख से ज्यादा की नगदी और शराब पकड़ी है। नगदी को घर में कट्टों में भर कर रखा गया था। उड़न दस्ते की टीम ने बरामद नगदी को सीज कर मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम के सपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, एफएसटी की टीम को सूचना मिली थी कि नौगांव ब्लॉक के गढ़ गांव में बलवीर सिंह पुत्र राम बहादुर के घर पर शराब रखी है। शराब पकड़ने के लिए गांव पहुंची टीम ने जब घर की तलाश ली तो वहां से चार पेटी अंग्रेजी शराब और भारी मात्रा में नगदी मिली।
पूछताछ के दौरा संतोषजनकर जवाब मिलने पर टीम ने आयकर विभाग की टीम को बुलाया और नगदी उनके हवाले कर दी।अभियुक्त को साक्ष्य पेश करने के लिए कहा गया है। थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत ने बताया कि सही साक्ष्य न मिलने पर आय कर विभाग की टीम अग्रिम कार्यवाई करेगी। अवैध रूप से रखी गई शराब पकड़े जाने पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…