उत्तराखण्ड

वित्त मंत्री डॉ अग्रवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ से की मुलाकात, उत्तराखंड में शुरू होने जा रहे बजट सत्र को लेकर हुई  वार्ता

देहरादून/ नई दिल्ली। सूबे के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान 26 फरवरी से राज्य में शुरू होने जा रहे बजट सत्र को लेकर दोनों के बीच वार्ता हुई। इसके अलावा अन्य देश को लेकर भी दोनों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। रविवार को हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने बताया कि राज्य में सोमवार से उत्तराखंड का बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड का यह बजट जेंडर बजट होगा। जिससे विकास की गतिविधि बढ़ेगी। कहा कि सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया जा रहा है, जिसमें राज्य के हित धारकों के साथ संवाद तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रहे सुझावों का समावेश होगा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता समग्र विकास को लेकर है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का विजन है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अन्य राज्यों की तुलना में श्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में शामिल हो, इस दिशा में भी यह बजट कामगार साबित होगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी 100 दिनों तक देश के लिए “नई ऊर्जा, नई उमंग, नए उत्साह, नए विश्वास और नए जोश” के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। इस दिशा में धामी सरकार काम कर रही है, जिसका अधिक संख्या में समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में जनता की आशाओं के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने यूसीसी पेश कर साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि यूसीसी को लेकर विपक्ष द्वारा तमाम भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, जो सही नहीं है। कहा कि यह यूसीसी सभी को एक समान कानून के दायरे में लाएगा। चाहे किसी भी धर्म, वर्ग व समाज के हो। केंद्रीय मंत्री ने धामी सरकार के कार्यो की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि देवभूमि उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता आगामी लोकसभा चुनाव में देश के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को सभी 5 सीटें जिताने का कार्य करेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago