ऋषिकेश: ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे जयेंद्र रमोला ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बेटे पर जमीन खरीद में राजस्व चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है कि तहसील नरेंद्रनगर में भूमि पर मकान बना होने के बावजूद खाली भूमि दिखाई गई। जमीन खरीदते हुए पैसा खाते में भी जमा नहीं हुआ।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री जहां जीएसटी के बिल लाने पर इनाम देने एवं राजस्व चोरी पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वित्त मंत्री के बेटे ने जमीन खरीद में सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। उनके पुत्र ने एक अन्य के साथ मिलकर नरेंद्रनगर तहसील में जमीन खरीदी। जिसमें दर्शाया गया कि भूमि खाली है, इसमें कोई पेड़, बाग, निर्माण आदि नहीं हैं जबकि इस पर जमीन बेचने वाले का घर बना है।
इसके अलावा मंत्री के पुत्र का आधार कार्ड में पता डोईवाला का है जबकि रजिस्ट्री में ऋषिकेश का पता लिखाया गया है। जो अपराध की श्रेणी में आता है। रमोला ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में मंत्री और उनके परिवार ने करोड़ों की संपत्ति की खरीद फरोख्त की है। प्रवर्तन निदेशालय से इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जानी चाहिए।
वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल – 2022 के विधानसभा चुनाव में मुझसे लगभग 20 हजार मतों से हुई हार को वह पचा नहीं पा रहे हैं और लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। झूठे आरोप लगा रहे हैं। चुनाव से पहले एक व्यक्ति ने इन पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था। व्यक्तिगत आरोप लगाकर यह मेरी छवि को धूमिल करना चाह रहे हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…