उत्तराखण्ड

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा भाजपा सरकार के मंत्री, विधायकों व पार्षदों की संपत्ति की हो जांच

देहरादून: कांग्रेस ने लैंड जिहाद को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हरिद्वार में बड़ा उदासीन अखाड़े की ओर से भाजपा के क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए गए हैं। अखाड़े के आरोपों का कांग्रेस समर्थन करती है। माहरा ने देहरादून में दो स्थानों पर नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण के मामले उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता असली लैंड जेहाद कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से भाजपा सरकार के मंत्रियों, विधायकों से लेकर पार्षदों की संपत्ति की जांच की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ जाए।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को करन माहरा ने लैंड जेहाद को लेकर आवाज उठाने वाली भाजपा और उसकी सरकार पर ही भूमि को खुर्द-बुर्द करने के आरोप मढ़े। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हरिद्वार में अखाड़ों से जुड़े संतों के वीडियो की रिकार्डिंग दिखाते हुए स्थानीय विधायक मदन कौशिक को निशाने पर लिया। माहरा ने कहा कि हरिद्वार के बड़ा उदासीन अखाड़ा ने विधायक कौशिक पर अखाड़े की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। कई वर्षों से तमाम अखाड़े से जुड़े संत कौशिक और उनके परिवार के खिलाफ इस प्रकार की शिकायतें कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह से भी शिकायत की गई है।

संत मोहन गिरी के अपहरण और हत्या का मामला भी उठाया गया। माहरा ने कहा कि हरिद्वार व देहरादून में भाजपा के नेता, चाहे विधायक, पार्षद या मंत्री हों, उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि असली लैंड जिहाद के सूत्रधार भाजपा के वरिष्ठ नेता ही हैं। भाजपा की धामी सरकार अपनी कमियों को छिपाकर कहीं मंदिर तो कहीं मजारों पर अतिक्रमण का आरोप लगा रही है लेकिन अगर इसकी जांच करा लें तो सबसे बड़े घोटालेबाज भारतीय जनता पार्टी के नेता ही निकलेंगे। उन्होंने देहरादून नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत डांडा लखौंड में शिकायतकर्ता भाजपा नेता अजय सिंघल के हवाले से सूचना के अधिकारी के तहत मांगी गई जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि डांडा लखौंड में सिद्धार्थ पैरा मेडिकल कालेज ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया। शिकायत को लेकर 12 अगस्त, 2022 को संयुक्त टीम की जांच रिपोर्ट में कालेज पर अलग-अलग खसरा संख्या में नगर निगम की 0.3196 हेक्टेयर यानी साढ़े तीन बीघा जमीन पर कब्जे की बात सामने आई। बाद में निगम की रिपार्ट में 0.3196 हेक्टेयर भूमि के स्थान पर बेदखली की कार्रवाही मात्र 0.030 हेक्टेयर पर ही करने का जिक्र किया गया। इसके अतिरिक्त डालनवाला थाने के समीप नगर निगम की एक बड़ी भूमि पर किसी बाहरी व्यक्ति ने कब्जा किया, लेकिन निगम ने उस व्यक्ति से टैक्स भी जमा कर लिया। इससे उस व्यक्ति का निगम की जमीन पर अधिकार और पुख्ता हो गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago