उत्तरकाशी:- मोरी तहसील के सालरा गांव में करीब आधा दर्जन भवन आग की चपेट में आए हैं। आग की घटना से गांव में हड़कंप मचा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हेलीकॉप्टर के जरिये आग बुझाने की मांग की है। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार सात से आठ घर जल चुके हैं। पुरोला और मोरी से पुलिस, एसडीआरएफ की टीम सालरा के लिए रवाना हो चुकी है। यह गांव सड़क मार्ग से करीब तीन किलोमीटर पैदल दूरी पर है। इस गांव में पानी का स्रोत भी आधा किलोमीटर दूर है।
गांव में 70-75 परिवार ( मकान) हैं। घटना सोमवार सुबह करीब 11:30 की बताई जा रही है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल आग बुझाने के लिए राज्य सरकार से हेलीकॉप्टर की मांग कर रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना के बावत जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में मदद के लिए हेलीकॉप्टर भेजे जाने हेतु वायु सेना से अनुरोध किया गया है। प्रशासन ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए है। ग्राम प्रधान सालरा द्वारा इस सम्बंध में सूचना दिए जाने के तत्काल बाद एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व टीम मौके के लिए रवाना किया गया है। मोरी से अग्निशमन टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम भी मौके के लिए रवाना की गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…