फिरोजपुर:- पैसों के लेनदेन को लेकर फिरोजपुर के गांव अलीके में बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब दो गुट आमने-सामने हो गए और जमकर पथराव किया गया। बाद में ताबड़तोड़ 70 से 80 राउंड फायरिंग की गई। इससे गली में खड़े दो लोगों को गोलियां लग गई। गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग व पथराव से करीब आधा घंटा चीख पुकार मची रही और लोग घरों में कैद रहे। जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के लोगों में पहले हाथापाई व पथराव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक गुट की अगुआई गांव की महिला सरपंच का पति कर रहा था। विवाद बढ़ने पर सरपंच के पति व उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी, ताबड़तोड़ करीब 70-80 राउंड फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान गांव की गली में खड़े शंकर व मुख्त्यार सिंह गोली लगने से घायल हो गए। शंकर की छाती में गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा मुख्त्यार सिंह के पैर में गोली लगी है। दोनों को गोली लगने के बाद फायरिंग और पथराव कर रहे लोग फरार हो गए। डीएसपी थाना सिटी के डीएसपी सुखविंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, तरनतारन में रंगदारी देने से मना करने पर सुबह बलवीर सिंह के घर पर बाइक सवारों ने सात गोलियां चलाईं। बलवीर सिंह ने बताया कि उसके मोबाइल पर मंगलवार शाम सवा छह बजे विदेशी नंबर से वाट्सऐप कॉल आई।
कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रभ दासूवाल बताया और 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। बलवीर सिंह ने रंगदारी देने से मना कर दिया। बुधवार सुबह बाइक सवार दो युवकों ने घर पर गोलियां चलाईं। सब डिविजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि मामले में गैंगस्टर दासूवाल समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कुख्यात गैंगस्टर हैपी जट्ट ने जंडियाला गुरु के बर्तन कारोबारी हीरा लाल को फोन करके रंगदारी मांगी। एसएचओ धनविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। जंडियाला गुरु के सरां रोड निवासी हीरा लाल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनकी इलाके में बर्तनों की दुकान है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…