उत्तराखण्ड

पौड़ी जिले में मानसून की पहली बारिश सबसे अधिक, शनिवार को राज्यभर में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड:-  मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई है। पौड़ी जिले में मानसून की पहली बारिश सबसे ज्यादा बारिश हुई। शनिवार को भी प्रदेश में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पौड़ी के रिखणीखाल में सबसे ज्यादा 28.5 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य बारिश से 12.9 एमएम अधिक है। जबकि लैंसडाउन में 18.5, देहरादून में 18 और नैनीताल में 10 एमएम बारिश हुई। वहीं, तापमान की बात करें तो बारिश के चलते मैदानी इलाकों के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से मात्र एक डिग्री अधिक है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री इजाफे के साथ 26 डिग्री पर रहा। पंतनगर और नई टिहरी के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। उत्तराखंड में जून में अभी तक प्री-मानसून में 60 फीसदी कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में तो न के बराबर बारिश हुई है। जबकि, सबसे अधिक बारिश बागेश्वर जिले में हुई। यहां 27 जून तक 122 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से पांच फीसदी ही कम है। देहरादून की बात करें तो यहां भी सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा। किसी भी जिले में बारिश सामान्य के आंकड़ों को भी नहीं छू पाई।

यह रहा तापमान

शहर       अधिकतम     न्यूनतम

देहरादून      33.3             26.0

पंतनगर       33.5             26.5

मुक्तेश्वर       23.6             15.6

नई टिहरी     25.7             18.6

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago