देश-विदेश

बिहार के खगड़िया में मछली व्यवसायी की हत्या, घटना महिला हाई स्कूल के पास हुई

बिहार:-  शनिवार को देर रात अपराधियों ने खगड़िया में एक मछली व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान गंगौर थाना अंतर्गत शोभनी गांव निवासी एतवारी सहनी के पुत्र फूलचंद साहनी (55) के रूप में हुई है। घटना शोभनी हाई स्कूल के पास हुई है।

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि फूलचंद सहनी अपने घर से कुछ काम करने को कहकर निकला था। इसके बाद अपराधियों ने उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही खगड़िया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। हत्याकांड में शामिल लोगों की पहचान के लिए खगड़िया पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले में जानकारी देते हुए गंगौर थाना प्रभारी लाल बिहारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब तीन वर्ष पहले खगड़िया मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अशोक सहनी की हत्या हुई थी। उस हत्याकांड में मृतक फूलचंद सहनी नामजद अभियुक्त था। वहीं उसके ऊपर फौजी के बेटे अमित सहनी की हत्या का मामला भी दर्ज है। बताया जा रहा है कि मृतक फूलचंद सहनी कुछ माह पहले खगड़िया मंडल कारा से बाहर निकाला था, जो मछली का व्यवसाय कर रहा था। शनिवार रात करीब 9 बजे अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago