देश-विदेश

डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, चुनाव के दौरान निर्भीक मतदान का संदेश

भूना:-  लोकसभा चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पुलिस के साथ सीआरपीएफ जवानों ने अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के जरिये लोगों को लोकसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया।

डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए नाकों पर अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर ज्वाइंट नाके लगाए गए हैं। नाकों पर हर व्यक्ति और वाहन पर कड़ी निगरानी हो रही है, ताकि शराब व अन्य तस्करी न हो। इसके अलावा उकलाना के सनियाना व हिसार के पाबड़ा के पास नाकों पर पुलिस की ओर से निगरानी हो रही है। रविवार को बैजलपुर, दहमन, नहला, खासा पठाना, ढाणी गोपाल व सनियाना में अलग अलग स्थानों पर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा कोबिंग गश्त, फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस राइडर और पीसीआर मौजूद रही। डीएसपी ने बताया कि चुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना है ताकि वे स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही और चुनाव प्रचार के दौरान शराब या नकदी पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। इस मौके पर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर रामपाल व महिला सब इंस्पेक्टर शिक्षा देवी सहित काफी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago