विकासनगर: शिमला बाईपास रोड पर मटक माजरी तिराहा से आगे दो बड़े वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टकराते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक चालक की वाहन में जलने से मौत हो गई। सूचना पर चौकी कुल्हाल से मौके पर फोर्स पहुंची। तत्पश्चात फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया गया ।
मौके पर पहुंची फोर्स ने वाहनों को चैक किया गया तो एक वाहन के चालक की वाहन में ही जल जाने से मौत हो गई। शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल उप जिला चिकित्सालय विकास नगर भेजा गया। दोनों वाहनों के नंबरों से वाहन स्वामी की जानकारी प्राप्त कर घटना के संबंध में अवगत कराया गया।
मृतक चालक की शिनाख्त नाम पवन कुमार (40) पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम कुंडीयो तहसील पोटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। दूसरा वाहन डंपर का चालक मौके से फरार हो गया है। वाहन चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है।
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों ही वाहनों को सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा कर यातायात संचालित किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…