दिल्ली:- मौसमी दशाओं के बदलने से लोगों को कोहरा और स्मॉग की मार झेलनी पड़ रही है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने के कारण राजधानी में धुंध की एक परत छाई हुई है। दिल्ली के कई हिस्सों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। राजधानी गैस चैंबर बनी हुई है। इससे लोगों की सांस उखड़ रही है। आलम यह है कि सीने में जलन और ज्यादा देर तक खुले में रहने से आंखों में चुभन हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 405, मुंडका में 413, बवाना में 418, अशोक विहार 414, आईटीओ 355, जहांगीरपुरी 435, रोहिणी 407, नजफगढ़ 366, आरकेपुरम 387, पंजाबी बाग 407, सोनिया विहार 394, द्वारका सेक्टर 8 में 401 दर्ज किया गया है।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशाओं की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। बृहस्पतिवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। ऐसे में हवा की चाल 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। हवा की चाल 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। इस दौरान घने से घना कोहरा छाने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…