उत्तराखण्ड

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर की खाद्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक

देहरादून:- आज अपने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभाग की महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक की।बैठक में खाद्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई, साथ ही आगामी प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा की गई।खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बैठक में राशनकार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर नमक और चीनी दिए जाने का जो निर्णय लिया गया है उसकी प्रगति रिपोर्ट के बारे में जाना, साथ ही अधिकारियों को यह स्पष्ट दिशानिर्देश दिए कि आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव बनाकर इसकी संपूर्ण तैयारी कर ली जाए।

मंत्री रेखा आर्य बैठक लेते हुए

बताते चले कि पूर्व में हुई बैठक में अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को प्रतिमाह प्रति कार्ड 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 2 किलो चीनी और 1 किलो नमक दिए जाने, राशन डीलरों को प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिए जाने व मुफ्त तीन गैस रिफिल सिलेंडर विषय पर चर्चा हुई।खाद्य मंत्री ने कहा कि पूर्व के बजट में हम लोगों ने कुछ चीजों का प्रावधान किया था जिसमें नमक व चीनी शामिल थी तो आखिरकार उसको लेकर विभाग ने क्या तैयारी करी है और प्रस्ताव कहां तक पहुंचा है इस बारे में समीक्षा बैठक की गई है।साथ ही कहा कि विभाग को नमक और चीनी का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं जिसे की जल्द ही कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।इसके तहत अन्तोदय और पीएचएच राशनकार्ड धारकों को प्रतिमाह 2 किलो चीनी और एक किलो नमक 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दी जाएगी।

साथ ही बैठक में बॉयोमेट्रिक मशीन की समस्या, गेहूं खरीद की प्रगति रिपोर्ट,गोदामों को सुदृढ़, राशन डीलरों की समस्याओं का किस प्रकार समाधान किया जाए सहित विभिन्न अन्य विषयों पर चर्चा हुई खाद्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा बॉयोमेट्रिक वितरण हेतु अच्छी गुणवत्ता के लैपटॉप और ई-पॉज मशीन लगाए जाने हेतु स्थाई समाधान के लिए भी विभाग को निर्देशित किया है।उन्होंने सभी राशन डीलरों से आग्रह करते हुए कहा कि वह सभी को यह आश्वासन देती कि कि जैसे ही भारत सरकार से बजट प्राप्त होता है राशन डीलरों के मार्च 2023 के बाद का लाभांश भी अवमुक्त किया जाएगा।  इस अवसर पर सचिव खाद्य ब्रजेश संत, उपायुक्त  पीएस पांगती, आरएमओ  सी.एम घिल्डियाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago