उत्तराखण्ड

श्री हेमकुंड साहिब यात्रा-2023 के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों पर SDRF तैनात

उत्तराखंड:-  वर्तमान समय में उत्तराखंड राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है। श्रीकेदारनाथ, श्री बद्रीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा रहे है। चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की सहज, सुगम व सुरक्षित यात्रा हेतु SDRF की टीमें अनेक संवेदनशील स्थानों पर तैनात है। SDRF टीमों द्वारा बुजुर्गों, महिलाओं, असहायों व बच्चों को दर्शन में सहयोग किये जाने के साथ ही अस्वस्थ अथवा किसी कारण चोटिल होने वाले श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार भी किया जा रहा है।

आगामी 20 मई 2023 से जनपद चमोली में स्थित सिक्खों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से यात्रा आरम्भ हो जाएगी। इस यात्रा में भी देश भर से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने यहां आते है साथ ही प्रसिद्ध फूलों की घाटी भी इसी क्षेत्र में होने से पर्यटकों का आवागमन भी अत्यधिक रहता है। उच्च तुंगता क्षेत्र व खड़ी चढ़ाई होने के कारण श्रद्धालुओं को यहां पैदल पहुचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

SDRF जवानों द्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुलने से पूर्व गोविन्दघाट से श्री हेमकुण्ड साहिब तक 18 किलोमीटर पैदल चलकर सम्पूर्ण यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है।  श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत SDRF को 02 महत्वपूर्ण स्थानों भ्यूंडार व घांघरिया में व्यवस्थापित किया गया है। विगत वर्षों में भी SDRF द्वारा यात्रा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहकर सुरक्षित यात्रा में सहयोग किया गया था व साथ ही अनेक रेस्क्यू कार्यो से कई श्रद्धालुओं का जीवन सुरक्षित किया था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Share
Published by
Uttarakhand Jagran

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago