उत्तराखण्ड

खाद्य मंत्री ने कहा आने वाले समय में गरीब परिवारों को मिलेगी नमक तथा चीनी में 50 प्रतिशत सब्सिडी

देहरादून:-  प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या द्वारा विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। प्रदेश की खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बजट में विभाग द्वारा किये गये प्रावधानों जैसे नमक, चीनी को सब्सिडाईज्ड रेट में उपलब्ध कराने के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों तथा प्रस्तावों की प्रगति पर जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आगामी कैबिनेट बैठक में नमक तथा चीनी को सब्सिडाईज्ड रेट में उपलब्ध कराने के संबंध में प्रस्तावों को लाया जाए।

 

मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अन्त्योदय परिवार तथा पी.एच.एच.कार्ड धारक को प्रति कार्ड 02 किलो चीनी तथा 01 किलो नमक 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ प्राप्त हो सके, इसको हम सुनिश्चित कर रहे हैं साथ ही प्रति राशन कार्ड और प्रति राशन डीलर को प्रति किलो 01 रूपये लाभांश के भी दिये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गरीब परिवारों को नमक तथा चीनी में 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलने से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिस प्रकार से 03 गैस सिलेण्डर मुफ्त रिफिल की सुविधा प्रदान कर रही है, इस संबंध में भी प्रगति जारी है।

उन्होंने कहा कि व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों द्वारा गैस रिफिल कराने की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। वर्तमान में 01 लाख 76 हजार परिवार में से लगभग 01 लाख 36 हजार परिवार गैस रिफिल कर रहे है। शेष जो परिवार गैस रिफिल नहीं करवा पा रहे हैं, इस संबंध में जनपदवार अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर सचिव खाद्य, बृजेश संत, अपर निदेशक खाद्य, पी.एस. पांगती, मुख्य विपणन अधिकारी डॉ महेन्द्र सिंह बिसेन तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago