देहरादून: आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित फ़ूड ग्रेन एटीएम पहुंची जहां उन्होंने एटीएम मशीन का निरीक्षण किया। खाद्य मंत्री ने इसके साथ ही राशन डीलर के साथ वार्ता कर आ रही तकनीकी दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर बड़ा हर्ष हुआ कि इस फ़ूड ग्रेन एटीएम से कई सारी सुविधा राशन डीलर के साथ राशन लेने आ रहे लोगो को भी प्राप्त हो रहा है, साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने बायोमेट्रिक के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं से फ़ूड ग्रेन एटीएम के बारे में जानकारी।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि फूड ग्रेन एटीएम योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि उत्तराखंड के लोगों को एटीएम से अनाज प्राप्त करवाना। मंत्री ने कहा कि अमूमन राशन की दुकानों पर राशन लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहती है जिससे लोगों को झंझट एवं परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही लोगों का समय एवं पैसे दोनों की बर्बादी होती है। इन्हीं मुसीबतों और परेशानियों को दूर करने के लिए उत्तराखंड खाद्य विभाग ने फ़ूड ग्रेन एटीएम को आरम्भ किया है। कहा कि जल्द ही अन्य स्थानों पर इसे शुरू भी किया जाएगा, इससे राज्य के नागरिकों को राशन प्राप्त करने में आसानी होगी तथा यही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने बताया है कि यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह काम करता है साथ ही इस पर भी एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होती है।यह मशीन ड्रमों से जुड़ी रहती है जिनमे गेहूं-चावल भरा रहता है । राशन कार्ड धारक यहां आकर एटीएम मशीन की तर्ज पर गेहूं, चावल एवं दाल निकाल सकेंगे।
बता दें कि यह सुविधा केवल उन राशन कार्ड धारकों को ही मिलेगी जिनके पास एटीएम कार्ड की तरह ही राशन कार्ड होगा जिनके पास एटीएम कार्ड की तरह राशन कार्ड नहीं है वह राशन कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर विभागीय अधिकारी औऱ स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…