देहरादून:- केदारनाथ में यात्रियों और यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के भोजन की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को सौंपी गई है। निगम द्वारा एक सप्ताह के भीतर कैंटीन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्राकाल के लिए जीएमवीएन ने केदारनाथ में भोजन की दरें भी निर्धारित कर दी है।
इस बार बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले यात्रियों को सुबह के नाश्ते के लिए 200 रुपये और दोपहर और रात के खाने के लिए 250-250 रुपये भुगतान करने होंगे। जीएमवीएन द्वारा नंदी और स्वर्गारोहिणी कॉम्पलेक्स के साथ ही ध्यान गुफा का संचालन किया जाएगा। केदारनाथ में यात्रियों को प्रतिदिन लौकी, तोरई की सब्जी के साथ मूली की थिंचोड़ी, गहथ की दाल, पहाड़ी राजमा, उड़द व तोर की दाल भी परोसी जाएगी।
इसके साथ ही चाय, कॉफी, दूध भी मिलेगा। इसके अलावा तंदूरी रोटी, सूजी, मूंग के हलवे के साथ ही झंगोरे की खीर भी होगी। जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुदर्शन सिंह खत्री ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर धाम व पड़ावों पर स्टॉफ की तैनाती कर दी जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…