उत्तराखण्ड

खाद्य सुरक्षा विभाग की हरिद्वार बस स्टैंड से हर की पैड़ी तक सघन छापेमारी, कई दुकानों के चालान

 

 

 

मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुकानों से सैम्पलिंग और लाइसेंस जांच

 

 

हरिद्वार:- चारधाम यात्रा और होली का त्योहार नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं, जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्टिव हो गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज हरिद्वार बस स्टैंड से हर की पैड़ी तक अभियान चला कर होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और खाने पीने के सामान की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई दुकानों के चालान भी काटे गए, कई दुकानों से सैम्पलिंग के साथ साथ फूड लाइसेंस की जांच भी की गई।

बुधवार को हरिद्वार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अभियान चला कर बस स्टैंड से हरकी पैड़ी तक छापेमारी की, इस दौरान विभाग की टीम मिटाई ओर खाने पीने की दुकानों के साथ साथ रेस्टोरेंट पर खाने के सामान की जांच कर सैम्पलिंग की गई। अनिमियता पाए जाने पर कई दुकानदारों के चालान काटे गए, इस मौक़े पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया आज हम अपनी पूरी टीम के साथ अभियान चला रहे हैं।

जिसमें नगर निगम की टीम भी उनके साथ है, मिठाई की दुकान , रेस्टोरेंट-ढाबों की जांच की जा रही है। मिलावट की आशंका को लेकर सैंपलिंग करेंगे। विशेष हाइजीनिक कंडीशन के लिए टीमें काम कर रही है, जिसके पास लाइसेंस नहीं है उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर जांच के लिए फूड सेफ्टी ऑन व्हील की वैन भी लाई जा रही है, उन्होंने बताया उनके द्वारा बस स्टैंड का दौरा भी किया है। बाहर से कोई चीजें आ रही हैं तो उसकी जांच भी की जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago