देहरादून:- आज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं आप नेता ने उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा सत्र को गैरसैंण में न कराए जाने को लेकर देहरादून स्थित विधानसभा गेट पर पहुंचकर हंगामा काटा। जहां से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि उत्तराखंड के विधायकों एवं मंत्रियों द्वारा विधानसभा सत्र गैरसेंण में न कराए जाने को लेकर ठंड का बहाना बनाया था उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कैबिनेट मंत्री और नेताओं को सीख देने के लिए अनोखा ढंग अपनाया। उन्होंने लोकल इंटेलिजेंस और एल आई यू को चकमा देते हुए अपने कपड़े उतार कर विधानसभा गेट के सामने उत्तराखंड बचाओ गैरसेंण जाओ के नारे लगाकर आइसक्रीम खाते हुए नहाने का प्रयास किया। पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पहाड़ी लोग हैं हिमालय रीजन में रहते हैं हमको ठंड नहीं लग सकती इसलिए विधायक और मंत्रियों को सीख देने हेतु उन्होंने इस प्रकार का हथकंडा अपनाया ।
उन्होंने कहा यदि हम लोग ही ठंड का बहाना बनाकर के पहाड़ नहीं चढेंगे तो पलायन किस प्रकार रुकेगा। उन्होंने कहा आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और विधायकगण पहाड़ और गैरसेंण से मुंह मोड़ चुके हैं और पहाड़ चढ़ना नहीं चाहते। जिससे पहाड़ की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा वह उत्तराखंड की मांग को हमेशा उठाते रहेंगे चाहे उन्हें इसके लिए कोई भी बलिदान करना पड़े। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जीप में बैठा लिया और गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…