उत्तराखण्ड

बीती देर रात जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावितों की मदद में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रखा एक घंटा मौनव्रत

देहरादून: जोशीमठ में हो रही भूधसाव की घटनाएं चर्चा पर है, वहीं बीती देर रात पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भूधसाव से प्रभावितों की मदद में एक घंटा मौनव्रत रखा, साथ ही पूर्व सीएम ने सरकार से तत्काल विस्थापन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। बीती देर रात को गांधी पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कार्यकर्त्ताओं के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जोशीमठ जगदगुरु शंकराचार्य की तपोभूमि है। जिस तरह से जोशीमठ का बड़ा क्षेत्र भूधंसाव से प्रभावित हो रहा है।

यदि समय पर प्रभावितों का विस्थापन और समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनेगी। जोशीमठ को बचाने के लिए एक्सपर्ट की टीम भेजी जानी चाहिए। जिससे वहां के अस्तित्व पर मंडरा रहे संकट को टाला जा सके।

कड़ाके की ठंड में धरना देते हुए पूर्व सीएम

पूर्व सीएम ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है। कई वर्षों से जोशीमठ में भूधंसाव के संकेत मिल रहे थे। लेकिन, सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र का जनमानस खतरे से जंग से लड़ रहा है। वहां के लोग कड़ाके की ठंड में खुले में रात बिताने को मजबूर हैं। लेकिन, सरकार की ओर से उन लोग तक न तो राहत सामग्री पहुंचायी जा रही, नहीं विस्थापन की व्यवस्था की जा रही है। जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उनकी तत्काल रिपोर्ट तैयार कर सार्वजनिक की जानी चाहिए। कहा प्रभावितों के साथ कांग्रेस पूरी तरह से खड़ी है। किसी भी व्यक्ति का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, पृथ्वीपाल चौहान, आचार्य नरेशानंद नौटियाल, महेंद्र नेगी, ओम प्रकाश सती, सुशील राठी, श्याम सिंह चौहान, रितेश क्षेत्री, संजय थापा, वीरेंद्र पोखरियाल, अमित रावत, मनीष नागपाल, मोहन काला, आयुष, मनमोहन शर्मा, गुल मोहम्मद, सूरज क्षेत्री , मुकेश गैरोला, वीर सिंह, पीयूष जोशी, शकील मंसूरी आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago