देहरादून:- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। अपने रोजमर्रा के कामकाजों को तो वह फेसबुक के जरिये लोगों से शेयर करते रहते हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि एक विवाह समारोह में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट हो गई।
उन्होंने कहा कि भगत दा गाड़ (गधेरे) वाले हैं और मैं थार वाला हूं। एक बात हम दोनों में सामान्य है कि अपनी माटी और पार्टी से उनका लगाव भी मुझसे कमतर नहीं है। मोहनरी में काफल मेले में भगतदा को आमंत्रित करूंगा। आगे उन्होंने चुटकी लेते कहा कि भगतदा को आजकल पार्टी (भाजपा) ने घर में बैठा दिया है और मुझे जनता ने बैठा रखा है। उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपने विचार भी टिप्पणी के रूप में दिए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…