उत्तराखंड:- कुछ दिन पूर्व जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आज उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने अल्मोड़ा काकड़ीघाट पहुंचकर कर्कटेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने कोसी नदी के किनारे शिला पर बैठकर काफी देर तक मछलियों को दाना खिलाया। बाद में उन्होंने ध्यान केंद्र में भी कुछ समय बिताया।
मनीष सिसोदिया ने विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह परिहार से काकड़ीघाट के इतिहास की जानकारी जुटाई। साथ ही सिसोदिया ने ज्ञान वृक्ष के नीचे समय व्यतीत किया और स्वामी विवेकानंद से जुडी यादों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
उन्होंने कहा कि काकड़ीघाट में ऐतिहासिक महादेव मंदिर और स्वामी विवेकानंद की ध्यान स्थली होने के कारण भक्ति व धार्मिक आस्था उन्हें यहां तक ले आई। इस दौरान विवेकानंद सेवा समिति ने सिसोदिया को ज्ञान वृक्ष पर आधारित पुस्तिका भेंट की। वहां मंदिर के पुजारी ललित नैनवाल, पूरन सिंह, रवि मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…