देश-विदेश

रेलवे के पूर्व IG नूरुल होदा ने थामा सियासी दामन, वीआईपी पार्टी से की राजनीतिक पारी की शुरुआत

बिहार:- पूर्व आइपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे और आनंद मिश्रा के बाद एक और अधिकारी की बिहार की राजनीति पारी में एंट्री हो चुकी है। सीतामढ़ी के मेहसौल आजाद चौक निवासी नूरुल होदा आज सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी की पार्टी में शामिल हुए। सियासी पारी की शुरुआत करने से पहले वह दिल्ली रेलवे के आईजी पद पर थे। कुछ दिन पहले ही उनका इस्तीफा सरकार ने स्वीकार किया है। बुधवार को पटना मौर्या लोक होटल के सभागार में अपने समर्थकों के साथ मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी में शामिल हुए। मुकेश सहनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। नूरुल होदा सीतामढ़ी जिले के किसी विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

मुकेश सहनी ने कहा कि नूरुल होदा दो माह पहले हमसे मिले थे। तब उन्होंने बिहार की सेवा करने की बात कही थी। उस वक्त वो आईजी के पद पर तैनात थे। हमने कहा कि आप जैसे अच्छे लोग अगर राजनीति में आते हैं तो यह बिहार के लिए काफी बेहतर होगा। आज वह पार्टी में शामिल हो गए। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हमलोग एक साथ मिलकर बिहार के गरीबों की आवाज उठाएंगे। गरीब की हक की लड़ाई लड़ेंगे।  बता दें कि 1995 में सीतामढ़ी के मेहसौल आजाद चौक निवासी नुरुल हुदा ने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। इनकी प्रारंभिक पढ़ाई सीतामढ़ी से ही हुई है। इनका चचेरी भाभी अभी सीतामढ़ी की मेयर हैं। वहीं एक भाई कोलकाता में सिविल सेवा अधिकारी हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago