उत्तराखण्ड

पूर्व समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष व एआईसीसी सदस्य धनेश्वरी घिल्डियाल समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

देहरादून :- कांग्रेस को तगड़ा झटका देते हुए पूर्व समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को  भाजपा में शामिल हो गई। प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने अपने यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर कांग्रेस सरकार में दर्जाधारी मंत्री और वर्तमान में एआईसीसी सदस्य  धनेश्वरी घिल्डियाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान  भट्ट ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए उनसे तीसरी बार मोदी सरकार के मिशन में जुट जाने का आह्वाहन किया।

उन्होंने कहा, पीएम  नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व देश आगे बढ़ रहा है, उसका आशीर्वाद जनता से मिलना तय है। लेकिन पार्टी द्वारा व्यापक पैमाने पर चलाए जा रहे ज्वाइनिंग अभियान का मकसद है, अबकी बार तीन सौ पार। उन्होंने उम्मीद जताई कि आप सभी के आने से पार्टी के इस लक्ष्य प्राप्ति अभियान को और मजबूती  मिलेगी। इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाली घिल्डियाल ने कहा, प्रदेश के विकास के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में धामी  द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों से प्रभावित होकर वह भाजपा में आई हैं । हम सबकी कोशिश रहेगी, क्षेत्रीय विकास और पीएम मोदी  की प्रचंड जीत में सहभागी बनना। इस दौरान कांग्रेस से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे देवल चमोली के  दिगंबर सिंह रावत, गोरखपुर क्षेत्र से  अन्नू बिष्ट, कुसुमलता, पुष्पा देवी सहित  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago