उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा भाजपा अर्थ का अनर्थ करने की कला को तो राहुल गांधी के मामले में सारा देश देख चुका

देहरादून;-  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि वो करन माहरा के पीछे भी सीबीआई लगाने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब खुलकर करन माहरा के समर्थन और बचाव में उतर आए हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में लिखा, भाजपा के दोस्तो, आप दुष्प्रचार में प्रकांड विद्वान हो। करन माहरा ने शब्द चयन में त्रुटि की है, हमारे या उत्तराखंड शब्द कहने के बजाय गढ़वाल शब्द का उपयोग कर दिया और आपको मौका मिल गया। आप दनादन लाठी चलाने लगे, आप तो बिना अपराध किए भी दंड दिलवाने में माहिर हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा की अर्थ का अनर्थ करने की कला को तो राहुल गांधी के मामले में सारा देश देख चुका है। राहुल गांधी ने इतना ही तो कहा कि 2014 से देश की पूंजी लेकर विदेश भागने वालों के नाम के पीछे मोदी शब्द ही क्यों जुड़ा है।  उन्होंने कहा कि जब कभी एक के बाद एक रावत सरनेम वालों का नाम किसी अप्रिय प्रसंग में आता है तो लोग हमसे भी पूछते हैं कि हरीश रावत जी क्या बात है, रावत में ही क्यों गड़बड़ हो रही है? यह तो सामान्य बातचीत का प्रचलन है और आपने राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त करवा दी।

उन्होंने आगे कहा, घर में डकैती मेरे पड़ी, विधायक खरीद या लूट के केंद्र सरकार लेकर गई और मुकदमा भी मेरे ऊपर, सीबीआई भी मेरे ऊपर। आपके पास सीबीआई है, करन माहरा के ऊपर सीबीआई लगा दीजिए।  हरीश रावत ने आरोप लगाया कि अंकिता भण्डारी मामले में दोषी वीआईपी को खोजने में तो आप सीबीआई लगाएंगे नहीं, करन माहरा के मामले में खूब हल्ला मचाइये। मगर अंकिता के प्रकरण में आपको उत्तराखंड बचने नहीं देगा, क्योंकि अब भी हमारे खून में इतनी गर्मी है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago