उत्तराखण्ड

चार प्रतिशत स्पोर्ट्स आरक्षण से खिलाड़ियो को मिलेगी नौकरी, खिलाड़ियों का भविष्य होगा उज्जवल -खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून:  मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई।बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।वहीं आज की कैबिनेट बैठक में खेल विभाग से संबंधित एक अहम निर्णय लिया गया।जिसके तहत अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक विजेता / प्रतिभाग करने वाले कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक-2024 को कैबिनेट की मंजूरी मिली है, जल्द ही इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।

खेल मंत्री ने कहा कि यह हमारे खिलाड़ियो के लिए बेहद खुशी की बात है कि अब उन्हें सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा।इसके तहत ऐसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाएंगे उन्हें सीधे तौर पर नौकरी का लाभ मिलेगा।खेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही आगामी विधानसभा सत्र में चार प्रतिशत आरक्षण को पारित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो के लिए लगातार कार्य कर रही है।आज खिलाड़ियो के लिए हम खेल नीति लेकर आये हैं जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री उदीयमान योजना,मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना,आउट ऑफ टर्न जॉब ,नगद पुरुस्कार की धनराशि,भोजन थाली को बढ़ाना सहित कई अन्य शामिल हैं।कहा कि जल्द ही हम स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने सहित लोहाघाट में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने जा रहे हैं।इनके बनने से हमारे खिलाड़ियो को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।उन्हें खेल कौशल को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।खेल मंत्री ने कैबिनेट द्वारा चार प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री धामी के साथ ही सभी कैबिनेट के सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

AddThis Website Tools
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का त्रियुगीनारायण मंदिर दौरा, पूजा के साथ व्यवस्थाओं में सुधार पर जोरबीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का त्रियुगीनारायण मंदिर दौरा, पूजा के साथ व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का त्रियुगीनारायण मंदिर दौरा, पूजा के साथ व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर

उत्तराखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों को बेहतर बनाने के संकल्प के तहत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ…

5 hours ago
युवा शक्ति का कमाल: 21 वर्षीया प्रियंका नेगी ने जीती ग्राम प्रधानी, बनीं चमोली की सबसे युवा प्रधानयुवा शक्ति का कमाल: 21 वर्षीया प्रियंका नेगी ने जीती ग्राम प्रधानी, बनीं चमोली की सबसे युवा प्रधान

युवा शक्ति का कमाल: 21 वर्षीया प्रियंका नेगी ने जीती ग्राम प्रधानी, बनीं चमोली की सबसे युवा प्रधान

चमोली (उत्तराखंड): जिले की जनता ने लोकतंत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए 21…

7 hours ago
मुजफ्फरपुर में धड़ल्ले से चल रही थी नकली सिगरेट फैक्ट्री, मुशहरी में भंडाफोड़, संचालक लापतामुजफ्फरपुर में धड़ल्ले से चल रही थी नकली सिगरेट फैक्ट्री, मुशहरी में भंडाफोड़, संचालक लापता

मुजफ्फरपुर में धड़ल्ले से चल रही थी नकली सिगरेट फैक्ट्री, मुशहरी में भंडाफोड़, संचालक लापता

मुजफ्फरपुर  – थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एकांत स्थान पर संचालित की जा रही…

8 hours ago

छात्रा की संदिग्ध मौत से हड़कंप: ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय के हॉस्टल में घटना, जांच जारी

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भवाली के निकट फरसौली स्थित ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय में…

8 hours ago

झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट…

9 hours ago

हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: भूस्खलन से 302 मार्ग अवरुद्ध, अगले एक हफ्ते भारी बारिश का खतरा

शिमला – हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित…

9 hours ago