उत्तराखण्ड

चार प्रतिशत स्पोर्ट्स आरक्षण से खिलाड़ियो को मिलेगी नौकरी, खिलाड़ियों का भविष्य होगा उज्जवल -खेल मंत्री रेखा आर्या

देहरादून:  मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई।बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।वहीं आज की कैबिनेट बैठक में खेल विभाग से संबंधित एक अहम निर्णय लिया गया।जिसके तहत अन्तर्राष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक विजेता / प्रतिभाग करने वाले कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक-2024 को कैबिनेट की मंजूरी मिली है, जल्द ही इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।

खेल मंत्री ने कहा कि यह हमारे खिलाड़ियो के लिए बेहद खुशी की बात है कि अब उन्हें सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा।इसके तहत ऐसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाएंगे उन्हें सीधे तौर पर नौकरी का लाभ मिलेगा।खेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही आगामी विधानसभा सत्र में चार प्रतिशत आरक्षण को पारित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो के लिए लगातार कार्य कर रही है।आज खिलाड़ियो के लिए हम खेल नीति लेकर आये हैं जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री उदीयमान योजना,मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना,आउट ऑफ टर्न जॉब ,नगद पुरुस्कार की धनराशि,भोजन थाली को बढ़ाना सहित कई अन्य शामिल हैं।कहा कि जल्द ही हम स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने सहित लोहाघाट में बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने जा रहे हैं।इनके बनने से हमारे खिलाड़ियो को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।उन्हें खेल कौशल को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।खेल मंत्री ने कैबिनेट द्वारा चार प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री धामी के साथ ही सभी कैबिनेट के सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago