उत्तराखण्ड

गणेश वंदना और रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ साई ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

देहरादून:  देहरादून राजपुर रोड स्थित साई ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में बीते दिन फ्रेशर पार्टी का रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई । जिसमे सांस्कृतिक झलक के साथ-साथ मनोरंजक प्रस्तुतियां भी जूनियर और सीनियर छात्र-छात्राओं के द्वारा पेश की गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का परिचय दिया। मिस फ्रेशर, मिस्टर फ्रेशर और स्पार्क ऑफ द इव के लिए प्रतियोगिता भी रखी गई। प्रतियोगिता में जज की भूमिका वाइस चेयरपर्सन रानी अरोड़ा, प्रिंसिपल संध्या डोगरा और सुनीता पवार द्वारा निभाई गई।

साई ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स में फ्रेशर पार्टी 2022

मिस फ्रेशर का ताज पी.जी कोर्स से गुलनिषा एम.बी.ए एफ.एम की छात्रा को मिला साथ ही मिस्टर फ्रेशेर का ख़िताब शालीन एम.एस.सी माइक्रो के छात्र को गया। वही यू.जी कोर्स के लिए मिस फ्रेशर का ख़िताब श्रुत्ति बी.बी.ए की छात्र को मिला तो वहीँ मिस्टर फ्रेशर का ख़िताब कलीम बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र को मिला।

इसी के साथ पुरे इवेंट के बीच स्पार्क ऑफ़ दा इवनिंग का खिलाब सुधा थापा को मिला जो कि साईं ग्रुप इंस्टिट्यूट की बी.पी.टी डिपार्टमेंट की छात्रा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

इसी के साथ कॉन्सोलेशन का खिताब नंदनी बी.बी ए, निशा एम.एल.टी, इस्तुती खत्री बी.पी.टी, लिखा दोल बी.पी.टी और ज़ेहन बी.एस.सी. एग्री के नाम रहा। इसी के साथ इवेंट के दौरान मोस्ट एंटरटेनिंग पर्सनालिटी का ख़िताब मिला प्रिंस बी.सी.ए के छात्र को। इन सभी छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए संस्थान के चेयर पर्सन हरीश अरोड़ा और वाइस चेयरपर्सन रानी अरोड़ा मौजूद रहीं और छात्र-छात्रों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में साईं इंस्टीट्यूट के, प्रीसिपल डॉ संध्या डोगरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन की कॉडिनेटर सुनीता पवार, रितिका डिमरी, और सभी डिपार्ट्मेंट्स का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन में सभी ने अपना अपना योगदान दिया। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम में चेयरपर्सन हरीश अरोरा, वाइस चेयरपर्सन रानी अरोरा, एम॰डी॰ मिस्टर रजत अरोरा, प्रिंसिपल डॉ संध्या डोगरा, डायरेक्टर अकेडमिक्स जीबी सेबिस्टन, लाइब्रेरी ऑफिसर आर के सूद,एग्जामिनेशन कंट्रोलर केदार नयाल, सुबोध बुड़ाकोटी, डॉ मनीष झा, श्रुति अग्रवाल,प्रियंका जोशी, आरती रौथान, एसएस तिवारी, प्रियंका शर्मा, मिस्टर अंकित बलूनी, दीपिका रावत, रितिका डिमरी, संजय गुप्ता, नेहा ग्रोवर, ज्योति जुयाल, रोजी महंत, सुनीता पवार, अनामिका रेगमी, मेघा ओबराय, ऋषभ भारद्वाज, नितिशा शर्मा, नुपुर अरोड़ा, सचिन थपलियाल भी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago