ऊधमसिंह नगर के किच्छा में पुलभट्टा पुलिस ने तीन दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने तीन युवकों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार भी किया है। तीनों हत्यारे मृतक के दोस्त थे।
जानकारी के अनुसार गांव के बाहर एक हवेली में तीनों ने युवक की हत्या धारदार हथियार से की। सतुईया निवासी बंटी (30) बीते 9 फरवरी की शाम से लापता था। जिस समय वह लापता हुआ था वह अपनी पत्नी के साथ गांव में था। उसकी मां महाकुंभ गई हुई थी। बंटी की मां जब मंगलवार शाम को महाकुंभ से वापस आई तो उसे पता लगा कि उसका बेटा गायब है। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने बंटी का शव बरामद कर उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…