उत्तराखण्ड

अब से 1 जून से झाझरा में होंगे ड्राइविंग लाइसेंस के सभी काम

देहरादून :  देहरादून के सभी नागरिकों के लिए 1 जून से झाझरा में ड्राइविंग लाइसेंस के सभी काम होंगे। ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सभी कार्य झाझरा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रेनिंग रिसर्च (आइडीटीआर) में शिफ्ट किए जाने का फैसला कर लिया है। शहर से लगभग 20 किमी दूर आइडीटीआर में टेस्ट देने जाने के लिए पूरा दिन का समय लगेगा। तमाम विरोध के बावजूद परिवहन विभाग ने एक जून से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सभी कार्य झाझरा स्थित इंस्टीट्यूट आफ ड्राइविंग एंड ट्रेनिंग रिसर्च (आइडीटीआर) में शिफ्ट किए जाने का फैसला कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार झाझरा में जो भी खामियां बाकी थीं, उन्हें दूर कर लिया गया है। एक जून से आरटीओ का लाइसेंस अनुभाग झाझरा से ही काम करेगा। अभी तक सिर्फ स्थायी लाइसेंस का टेस्ट झाझरा में लिया जा रहा था, लेकिन लर्निंग लाइसेंस टेस्ट, डुप्लीकेट लाइसेंस बनाने, लाइसेंस रिन्यूवल, लाइसेंस में पता बदलाव आदि कार्य भी अब झाझरा जाकर कराने होंगे।

30 जून तक लाइसेंस अनुभाग झाझरा भेजने के आदेश

27 अप्रैल को सचिव परिवहन अरविंद सिंह हयांकी ने लाइसेंस अनुभाग 15 मई तक झाझरा शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इसकी तैयारी आरंभ हो गई थी, लेकिन आइडीटीआर की तरफ से परिवहन विभाग को पर्याप्त जगह देने से मना कर दिया गया। नाराज परिवहन सचिव ने नया आदेश जारी कर हर स्थिति में 30 जून तक लाइसेंस अनुभाग झाझरा भेजने के आदेश दिए।

 

परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने अधिकारियों को दिया आश्वसन

इसके विरोध में कईं ट्रांसपोर्ट संगठन व राज्य आंदोलनकारी संगठन आदि ने परिवहन मंत्री चंदन रामदास से मुलाकात कर सचिव के आदेश पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी। परिवहन मंत्री ने परिवहन अधिकारियों से बातचीत कर कोई समाधान निकालने का भरोसा दिया था, लेकिन इस बीच मंगलवार को विभाग ने फरमान जारी कर दिया कि एक जून से लाइसेंस से जुड़े सभी कार्य झाझरा से होंगे।

 

बड़े शहरों की तर्ज पर देहरादून में भी कड़ी परीक्षा के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस देने की कसरत में 15 जुलाई-2019 को स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य आइडीटीआर भेज दिया गया था। शुरुआत में कार एवं अन्य भारी वाहनों का कार्य शिफ्ट किया गया, जबकि 30 नवंबर से दुपहिया का लाइसेंस कार्य भी वहीं भेज दिया गया।

ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सभी कार्य आइडीटीआर झाझरा होंगे

लर्निंग लाइसेंस समेत डुप्लीकेट लाइसेंस, लाइसेंस रिन्यूवल एवं नाम-पता बदलाव का कार्य आरटीओ कार्यालय दून में ही किया जाता रहा। वर्तमान में भी यही व्यवस्था चल रही, लेकिन परिवहन विभाग ने अब यह कार्य भी झाझरा में शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि एक जून से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सभी कार्य आइडीटीआर झाझरा में होंगे। अगर शासन की ओर से कोई नया आदेश आया तब ही इसमें कोई परिवर्तन किया जा सकता है।

 

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago