उत्तराखण्ड

अब नहीं जाना होगा झाझरा, राजपुर रोड स्थित RTO दफ्तर में ही बनेंगे डीएल

देहरादून: आरटीओ के लाइसेंस से जुड़े काम झाझरा स्थित institute of driving and training research  से कराने पर हुए विरोध का असर नजर आया। परिवहन चंदन राम दास के निर्देशों के बाद लाइसेंस के काम झाझरा ले जाने पर रोक लग गई है फिलहाल डीएल के काम RTO दफ्तर से ही होंगे दरअसल अभी तक केवल स्थायी डीएल बनाने के लिए ही टेस्ट झाझरा में हो रहा था इस बीच आरटीओ को पूरा लाइसेंस अनुभाग झाझरा में शिफ्ट करने का आदेश हुआ था जो प्रक्रिया 31 मई तक पूरी करनी थी इस पर विभिन्न सामाजिक संगठन विरोध में उतर आए। उनका कहना था कि 16 साल के युवा से लेकर है  बुजुर्गों  तक को डीएल के काम के लिए शहर से करीब 18 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा। एक दिन में काम न होने पर उन्हें कई कई चक्कर लगाने पड़ेंगे, मामलों में संगठनों के पदाधिकारियों ने पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय विधायकों और मेयर को ज्ञापन दिया था ।

 

बीते दिन को मंत्री के आदेशों के तहत परिवहन विभाग ने डीएल अनुभाग को झाझरा शिफ्ट करने की प्रक्रिया रोक दी है फिलहाल देहरादून दफ्तर से ही पूरी प्रक्रिया पूर्व की भाँति चलती रहेगी । परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांयांकी ने बताया कि इस संबंध में परिवहन आयुक्त कार्यवाही कर रहे हैं उन्होंने बताया कि फ़िलहाल मंत्री के आदेश पर शिफ्टिंग की प्रक्रिया रोक दी गई है इसके बाद संगठनों के पदाधिकारियों परिवहन मंत्री और परिवहन सचिव का आभार जताया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago