उत्तराखण्ड

अक्टूबर से दिल्ली एंट्री में मात्र यूरो-6, इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों को ही मिलेगी परवाह

उत्तराखंड:-  अक्टूबर माह से परिवहन निगम की बसों के दिल्ली तक पहुंचने की चुनौती होगी। निगम के पास बसों का बेड़ा लगातार कम होता जा रहा है तो अक्टूबर से दिल्ली में केवल यूरो-6, इलेक्टि्क या सीएनजी बसों को ही एंट्री मिल पाएगी। हालांकि, परिवहन निगम का कहना है कि अक्तूबर तक बसों का इंतजाम पूरा हो जाएगा। दरअसल, एनजीटी के निर्देशों के तहत एक अक्तूबर से दिल्ली में केवल बीएस-6, इलेक्टि्क या सीएनजी बसों को ही प्रवेश मिलेगा। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस पर चिंता जताई है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि निगम की बसों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।

कहा, बोर्ड से अनुमति के बाद भी बस खरीद की प्रक्रिया बेहद सुस्त है। ऐसे में अक्तूबर से उत्तराखंड से दिल्ली की रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने का खतरा है। उनका ये भी कहना है कि दिसंबर में दिल्ली-दून और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए एक्सप्रेस-वे चल जाएगा, जिससे यात्रा का समय करीब 50 प्रतिशत रह जाएगा। इसके लिए भी आधुनिक बसों की जरूरत है, जो 24 घंटे यात्रियों को ये सुविधा दे सकें। निगम के पास बीएस-4 मानक की बसों की बड़ी संख्या है, जिनका प्रवेश दिल्ली में नहीं हो पाएगा। हालांकि, परिवहन निगम प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान में निगम के पास करीब 180 बसें बीएस-छह मानकों की हैं। नई बसें आने के बाद इसमें और मजबूती आ जाएगी।

हमने 120 नई बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑर्डर दिया जा चुका है। इस महीने तक बसें मिलने का सिलसिला शुरू भी हो जाएगा। करीब 100 बसें हम अनुबंधित करने जा रहे हैं, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। 120 बसों में से बड़ी संख्या में संचालन पहाड़ से दिल्ली तक किया जाएगा। अक्तूबर में बस संचालन प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। –दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी, परिवहन निगम

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago