उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में महिलाओं द्वारा चंद्रयान तीन की सफलता की कामना के लिए की गई गंगा आरती

ऋषिकेश:-   ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की गंगा आरती में पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर चंद्रयान तीन की सफलता की कामना की। चंद्रयान तीन श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे लांच किया जाएगा।  गंगा तट पर गुरुवार शाम चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए विशेष गंगा आरती हुई। इस अवसर पर चंद्रयान तीन के चेयरमैन एस सोमनाथ एवं उनकी टीम के दीर्घायु व स्वस्थता की भी कामना मां गंगा से की गई।

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा कि भारत की चंद्रयान तीन की सफलता गौरव गाथा लिखा जाएगा। चंद्रयान मिशन से भारत चांद की सतह पर यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।  गंगा आरती करने वालों में महिला गंगा आरती में मुख्य डा. ज्योति शर्मा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट, वंदना, रीता, मंजू, आशा, रेशमा नेगी और गायत्री, गंगा दास आदि शामिल थे।

चंद्रयान-3 को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। भारत की निगाहें इतिहास रचने पर टिकी होंगी। आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना किया जाएगा। दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मिशन की सफलता के लिए गुरुवार को श्रीहरिकोटा के निकट सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, इसरो के वैज्ञानिकों की एक टीम ने गुरुवार सुबह पास के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मिशन की कामयाबी के लिए मन्नत मांगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago