उत्तराखण्ड

गढ़वाल लोकसभा सीट गणेश गोदियाल ने किया हरीश रावत के बयान कांग्रेस आलसी हो गई है” का समर्थन

श्रीनगर:-  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गढ़वाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल पूरे दमखम से प्रचार प्रसार में जुटे हैं, गोदियाल इन दिनों दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के बीच जाकर जनसभाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में जन संवाद करने सतपुली पहुंचे गणेश गोदियाल ने  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के “कांग्रेस आलसी हो गई है” बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने किसी क्षेत्र विशेष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए इस तरह का बयान दिया है, गढ़वाल सीट पर कार्यकर्ता चुस्त हैं। सतपुली में जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई, इसके अलावा उन्होंने पैडुल में जनसंपर्क किया, फिर परसुंडाखाल में जनसभा को संबोधित किया। इसके बुआखाल में डोर टू डोर जाकर जनता से वोट भी मांगे, इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता दिगमोहन नेगी ने गणेश गोदियाल को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जनता इस बार बीजेपी के नेताओं के खोखले वादों से ऊब चुकी है, ऐसे में जनता मन बना चुकी है कि इस बार कांग्रेस को जीत दिलाना है।

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ‘कांग्रेस आलसी हो गई है’ बयान पर कहा कि उन्होंने किसी क्षेत्र विशेष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए इस तरह का बयान दिया है। निश्चित तौर से पूरे प्रदेश में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्साहित है, जो कांग्रेस की मजबूती के लिए लगातार काम कर रहा है। गढ़वाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह से एक्टिव हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी समाज को बांटने का काम करती है, जबकि, कांग्रेस मिलाने में विश्वास करती है। आज देश की हालत विकट है, महंगाई चरम पर है, जो सिलेंडर 500 रुपए का मिलता था, वो आज 900 पार चला गया है, महंगाई से लोगों की थाली से अनाज गायब हो रहा है। कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है,इस बार जनता बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकने जा रही है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago