उत्तराखण्ड

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया, केंद्र ने मिनी स्टेडियम के लिए दी मंजूरी

उत्तराखंड:-  गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में तीन स्थानों में मिनी स्टेडियम बनाने को अपनी सहमति दे दी है। साथ ही लोकसभा क्षेत्र के कॉलेजों में केंद्र सरकार की सहायता से जिम्नेजियम भी खोले जाएंगे। बलूनी ने शुक्रवार को मनसुख मंडविया से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के समक्ष गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव रखा। कहा, गढ़वाल के युवा खेलों में काफी रुचि रखते हैं, लेकिन खेलों की उचित व्यवस्था, वातावरण एवं इसके लिए उचित इन्फ्रास्ट्रक्चर का अभाव है।

बलूनी ने कहा, केंद्रीय मंत्री ने तीन मिनी स्टेडियम बनाने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दी है, जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। साथ ही लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विभिन्न कॉलेजों में जिम्नेजियम भी खोलने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बलूनी ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

कहा, इन मिनी स्टेडियम के खुलने से गढ़वाल के युवाओं को देहरादून या दूर किसी अन्य शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मिनी स्टेडियम के खुलने से गढ़वाल लोस के सभी जिलों के युवाओं को खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करने में काफी मदद मिल सकेगी। कई प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago