नैनीताल:- राजमार्ग के किनारे व्यवसाय कर अपने परिवारों का भरण पोषण करने वाले कारोबारियों को एक बार फिर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिए गये हैं। इससे सभी छोटे-बड़े कारोबारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हल्द्वानी में ज्ञापन सौंप कर कारोबारियों को राहत देने की मांग की गई है।
बीते वर्ष अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़े पैमाने पर नापजोख कर राजमार्ग किनारे व्यवसाय करने वालों को नोटिस दिये थे और बड़ी संख्या में कच्चे फड़-खोखे हटा दिए थे। इस पर कारोबारियों ने आंदोलन शुरू किया तो लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस अभियान को रोक दिया गया। अब जब हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका है तो व्यवसायियों को पुनः प्रशासन ने बीते तीन-चार दिनों से कई कारोबारियों को नोटिस देकर आगामी 30 मई तक अपना पक्ष रखने के साथ अतिक्रमण हटाने और ऐसा न करने पर अतिक्रमण हटाने का खर्च वसूले जाने के नोटिस थमा दिये हैं। इससे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री धामी को हल्द्वानी में युवा सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता लक्ष्मण जीना ने एक शिष्टमंडल के साथ ज्ञापन सौंपा। जीना ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि समस्या के समाधान का समुचित रास्ता और विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…