उत्तराखण्ड

NH 87 किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल, धारा-144 लागू, जी-20 सम्मेलन को लेकर नैनीताल रोड से हटाया अतिक्रमण

नेशनल हाइवे 87 किनारे स्थित लोहिया मार्केट से अतिक्रमण हटाने को लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर में बवाल हो गया। गुरुवार रात प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो आंदोलित व्यापारियों में खलबली मच गई। देर रात डीडी चौक पर भारी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए। प्रशासन ने दुकानें तोड़ने की मुनादी कराई तो कई व्यापारी बिलख उठे। देखते-देखते दुकानें खाली होने लगीं। जिसके बाद वहां धारा-144 लागू कर दी गई, लेकिन लोग नहीं माने और शुक्रवार सुबह फिर सड़कों पर आ गए। जिसके बाद विरोध करने वालों को पुलिस ने हिरासत में लेने की कार्यवाई शुरू की।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे गौरव बेहड़ को पुलिस ने हिरासत में लेकर पंतनगर थाने में बैठाया। वहीं, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा को भी हिरासत में लिया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल को भी हिरासत में ले लिया गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी सिटी मनोज कत्याल सहित अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शहर के करीब पांच व्यापारी नेता व जनप्रतिनिधियों को नजरबंद किया गया है

अतिक्रमण हटाने को दिए थे नोटिस

माना जा रहा है कि प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए एनएच 87 की जद में आ रहे सभी अतिक्रमण को तोड़ेगा। इस दौरान टकराव देखने को मिल सकता है। जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम को लेकर एक हफ्ते पहले से प्रशासन की ओर से नैनीताल रोड से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। एनएचएआई ने लोहिया मार्केट के व्यापारियों को जगह खाली करने के नोटिस दिए थे। इसके बाद से ही व्यापारी अपना कारोबार बंद कर दुकानों को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

टकराव देखते हुए दूसरे जिलों से मंगाई फोर्स

एसएसपी का कहना है कि एनएच 87 के अधिग्रहण की जद में आई जमीन को खाली कराया जाएगा और जो अवैध निर्माण हैं उनको हटाया जाएगा। इस पूरी कार्यवाई के लिए धारा 144 लागू की गई है। इस कार्यवाई को करने के लिए दूसरे जिलों से फोर्स मंगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन कष्ट के समय वे व्यापारियों के साथ है। प्रभावित व्यापारियों को दूसरी जगह बसाने में मदद की जाएगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago