उत्तराखण्ड

मानसून सत्र के लिए सरकार ने स्थान और तिथि का निर्धारण किया

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के लिए स्थान और तिथि तय कर दी है। मानसून सत्र 21 अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में होगा।  23 अगस्त तक चलने वाले सत्र के लिए अनंतिम प्रस्तावित कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी साझा की। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में गत वर्ष मार्च में बजट सत्र हुआ था। इसके बाद वहां कोई सत्र आहूत नहीं किया जा सका। इस वर्ष बजट सत्र गैरसैंण में ही प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे देहरादून में ही आयोजित किया गया। यह सत्र 29 फरवरी को समाप्त हुआ था।

ऐसे में नियमानुसार छह माह के भीतर दूसरा सत्र आयोजित किया जाना आवश्यक है। यानी, 29 अगस्त से पहले सत्र होना है। इस सिलसिले में कसरत चल रही थी और सरकार ने साफ किया था कि मानसून सत्र गैरसैंण में ही होगा। बीती 18 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में भी विस सत्र को लेकर चर्चा हुई। तब सत्र के लिए स्थान और तिथि तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया। शुक्रवार को संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद सत्र का स्थान व अवधि तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सत्र गैरसैंण में होगा, जिसके लिए 21 से 23 अगस्त की अवधि निर्धारित की गई है।

विधानसभा के मानसून सत्र के लिए स्थान व तिथि निर्धारित होने के बाद प्रमुख सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य धनंजय चतुर्वेदी ने इस संबंध में विधानसभा सचिवालय को सूचना प्रेषित कर दी है। साथ ही सत्र के लिए तिथिवार प्रस्तावित अनंतिम कार्यक्रम भी भेजा है। इसके अनुसार 21 अगस्त को विभिन्न अध्यादेश सदन के पटल पर रखे जाएंगे। साथ ही इस दिन औपचारिक व विधायी कार्य होंगे। 22 अगस्त को विधायी कार्य होंगे। अंतिम दिन 23 अगस्त को विधायी व असरकारी कार्य के लिए नियत किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago