उत्तराखण्ड

भारत सरकार पी०एम०पोषण के अन्तर्गत सोशल ऑडिट विशेष भोज, भोजनमाताओं की पाक कला को सराहा गया

देहरादून:-  प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी०एम०पोषण) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु वार्षिक कार्य योजना एवं बजट की ऑनलाइन बैठक आज समग्र शिक्षा ननूरखेडा देहरादून में आहूत की गई। बैठक में भारत सरकार द्वारा आवर्ती मद में केन्द्रांश मद में ₹12727.03 लाख, राज्यांश मद में ₹9359.63 लाख का बजट तथा अनावर्ती मद में केन्द्रांश मद में ₹348.17, लाख राज्यांश ₹38.69 लाख के बजट के साथ फ्लैक्सी फंड में ₹2174.11 लाख कुल ₹24647.64 लाख के बजट का अनुमोदन प्रदान किया।

राज्य के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, मदरसों में अध्ययनरत कुल 604202 बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु बजट का अनुमोदन भी प्रदान किया गया। बाल वाटिका में नामांकित कुल 46186 बच्चों हेतु बजट में कुल ₹642.97 लाख की व्यवस्था की गई है। वर्ष 2023-24 के लिए 54 नवीन किचन कम स्टोर हेतु 1804 किचनों की मरम्मत तथा 73 विद्यालयों के लिए किचन उपकरणों को बदले जाने की स्वीकृति दी गई है।

भारत सरकार द्वारा पी०एम०पोषण के अन्तर्गत सोशल ऑडिट विशेष भोज, भोजनमाताओं की पाक कला प्रतियोगिता को सराहा गया। साथ ही प्रदेश में पी०एम०पोषण के संचालन एवं क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सचिव संजय कुमार, प्राची पाण्डे संयुक्त सचिव, निदेशक, पी०एम०पोषण, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार सुमित गुप्ता तथा राज्य का प्रतिनिधित्व रविनाथ रामन, सचिव विद्यालयी शिक्षा, बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago