देश-विदेश

पांगी की महिलाओं को सशक्त बनाएगी सरकार, हिमाचल दिवस पर सीएम की बड़ी घोषणा

हिमाचल दिवस पर जनजातीय क्षेत्र पांगी की महिलाओं के लिए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू 1500-1500 रुपये देने की सौगात देंगे। पांगी में पहली बार राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हो रहा है। सोमवार को पांगी पहुंचे सीएम ने कहा कि महिलाओं को अप्रैल, मई और जून की एक साथ इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि का तोहफा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में रिक्त चल रहे पदों को युक्तिकरण से भरा जाएगा। सरकार इसके लिए प्रयासरत है।

उधर, कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए तीन फीसदी महंगाई भत्ते का एलान भी संभावित है। सीएम का चौपर से किलाड़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सीएम ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में बड़े आयोजनों का मकसद यह है कि लोगों की समस्या तक पहुंचें। कहा कि सर्दियों में पूरा इलाका देश दुनिया से कट जाता है, यह कैसे बहाल रहेगा इसके लिए भी सरकार उचित कदम उठाएगी।

सीएम ने कहा कि पांगी वासियों के लिए सौगातों का उड़नखटोला भरकर लाया हूं। पांगी एवं ट्राइबल क्षेत्रों में स्कीम बेस्ड योजनाएं लाएंगे ताकि उनका लाभ सीधे तौर पर लोगों को मिल सके। स्पीति में जिस प्रकार की समस्याएं थी, उसमें से 80 प्रतिशत समस्याओं का समाधान करा दिया गया है। दूसरे हिमाचल दिवस समारोह के दौरान प्रदेश में राजनीतिक आपदा थी। अब तीसरा हिमाचल दिवस जनजातीय क्षेत्र पांगी में मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह दीं सौगात

 मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय भवन किलाड़, बस अड्डा का उद्घाटन, आईटीआई भवन किलाड़ का उदघाटन, जीएचएस लूज के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की आधारशिला, किलाड़ मार्केट यार्ड की आधारशिला, किलाड़ बस अड्डा से वैकल्पिक सड़क का उदघाटन, विद्युत उपमंडल किलाड़ के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, नागरिक अस्पताल किलाड़ का उदघाटन, स्वास्थ्य उप-केंद्र रेई और हुडन का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने धनवास में विद्युत बोर्ड की एक मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी और लोक निर्माण विभाग विश्राम-गृह परिसर किलाड़ में पौधरोपण भी किया।

नेता प्रतिपक्ष ने  हिमाचल प्रदेश दिवस की दीं शुभकामनाएं

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को हिमाचल प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर एवं आध्यात्मिक चेतना की पावन धरा है। उन्होंने हिमाचल के सभी देवी-देवताओं से प्रदेश की निरंतर प्रगति, सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago