उत्तराखण्ड

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा ह मेरा सौभाग्य है कि एक उत्तराखंडी होने के नाते मुझे राम मंदिर का दर्शन करने का अवसर मिला

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश के विभिन्न राज्यपालों का रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या दौरा जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह अयोध्या पहुंचे,सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इसके बाद वह सीधे अयोध्या धाम पहुंचे। सबसे पहले सरयू के तट पर उन्होंने अभिवंदन किया। तो वही, हनुमान गढ़ी और राम मंदिर में भी दर्शन पूजन कर अपने आप को सौभाग्यशाली बताया।

अयोध्या पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा, कि यह बहुत ही सौभाग्य का क्षण है कि आज अयोध्या में आकर हर एक संस्था, हर एक व्यक्ति को राम लला का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। हर एक उत्तराखंडी, हर एक भारतीय के लिए यह बहुत ही गौरव का विषय है कि 500 साल के बाद राम लला का मंदिर बना है, हम सभी के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि एक उत्तराखंडी होने के नाते मुझे राम मंदिर का दर्शन करने का अवसर मिला। 22 जनवरी को जब भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था, हम सभी उत्तराखंडी के लिए वह हर्ष, गर्व, उत्साह और त्योहार का दिन था। इतने इंतजार के बाद इतना भव्य दिव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है, गुरमीत सिंह ने कहा, कि हमारे लिए यह अत्यंत खुशी का दिन है, कि हम राम लला का दर्शन कर पा रहे हैं और उनका आशीर्वाद ले रहे हैं, हर एक उत्तराखंडी और हर एक भारतीय के लिए यह शुभ है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago