देश-विदेश

हिंदुस्तान कॉपर की कोलिहान खदान में टूटी लिफ्ट की रस्सी, 1800 फीट की गहराई में फंसे 14 लोग, रात से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

राजस्थान:-  नीम का थाना जिले में मंगलवार रात हिंदुस्तान कॉपर की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से 1800 फीट की गहराई में 14 लोग फंस गए। कल से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। जिनमें से तीन लोगों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। बाकी अन्य चार लोगों को भी बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। अंदर फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं।  दरअसल, नीम का थाना जिले में मंगलवार रात हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से बड़ा हादसा हो गया था। खदान में बनी लिफ्ट का ऊपर आते वक्त अचानक रस्सा टूट गया, जिसके बाद वो करीब 1875 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे के वक्त खदान में कोलकाता से आई विजिलेंस टीम के 14 अधिकारी मौजूद थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सुबह करीब 7 बजे तक 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।

इसके बाद करीब नौ बजे पांच और लोगों को बाहर निकाला गया है और करीब साढ़े दस बजे दो और लोगों को बाहर निकाला गया है। अब तक कुल 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। बाकी बचे चार लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू किए गए ऑफिसर्स को जयपुर के मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन को खुद मॉनिटर कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने, प्रभावितों को हर संभव मदद और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। एके शर्मा उपमहाप्रबंधक खदान और कोलिहान खदान, प्रीतम सिंह प्रबंधक, हंसराम कर्मचारी, जीडी गुप्ता ईकाई प्रमुख, एके बैरा सहायक उप महाप्रबंधक मैकेनिकल, वनेंदू भंडारी सहायक उप महाप्रबंधक विजिलेंस, निरंजन साहू वरिष्ठ प्रबंधक रिसर्च, भागीरथ सिंह, करण सिंह गहलोत सुरक्षा अधिकारी  और रमेश नारायण सिंह वरिष्ठ प्रबंधक खदान को अब तक बाहर निकाला गया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

11 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

11 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

11 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

11 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

11 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

11 months ago