राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में बीते दिन स्क्वाड्रन लीडर (से नि) डी.एस. मजीठिया ने मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा की वे भारतीय सशस्त्र बलों के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि मजीठिया के अंदर एक सच्चे सैनिक की जिजीविषा और मूल्य हैं। गोल्फ के प्रति भी श्री मजीठिया का बेहद जुनून रहा है और वे शानदार गोल्फर रहे हैं। राज्यपाल ने इस मुलाकात को एक प्रेरणादायी और बेहद ही सकारात्मक बताया। उन्होंने मजीठिया से उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनके जीवन, गोल्फ के प्रति लगाव व एक महान सैनिक के रूप में उनकी भूमिका पर एक पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव भी दिया। राज्यपाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पुत्री किरन संधू भी उपस्थित रहीं।
102 वर्ष के मजीठिया सबसे पुराने भारतीय फाइटर पाइलट्स में से एक हैं। स्क्वाड्रन लीडर(से नि)डी.एस.मजीठिया ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा में हॉकर हरीकेन के पायलट के रूप में योगदान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ 1947-48 युद्ध में अपनी शानदार भूमिका निभाई और उन्हें कई मेडल से सम्मानित किया गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…