बीकेटीसी ने बदरीनाथ धाम में दीपावली की तैयारी शुरू कर दी है। दीपावली पर बदरीनाथ मंदिर को आठ क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर को एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा। जबकि बदरीनाथ में एक नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में दीपावली मनाने पहुंचते हैं। मंदिर को हर साल भव्य तरीके से सजाया जाता है। बदरीनाथ धाम के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर मंदिर को आठ क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा।
वहीं बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि दीपावली को लेकर लोगों में कुछ भ्रम की स्थिति है लेकिन पंचांग व धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार दीपावली एक नवंबर को मनाई जाएगी। बदरीनाथ में भी एक नवंबर को ही दीपावली मनाई जाएगी। अमावस्या पर उपासना करने वालों के लिए 31 अक्टूबर की मध्य रात्रि सही रहेगी लेकिन दीपावली एक नवंबर को है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…