उत्तराखण्ड

देहरादून में मिलावटी मावे की सप्लाई पर लगा अंकुश, जनमानस की सेहत की रक्षा

दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जनमानस की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरो के मंसूबों को दून पुलिस ने किया नाकाम।

दीपावली/धनतेरस के अवसर पर देहरादून शहर में सप्लाई होने वाले 300 किलो ग्राम मिलावटी (सिंथेटिक) मावा सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ़्तार।

कोतवाली नगर

वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आगामी धनतेरस/दीपावली के पावन पर्व पर त्योहारों के अवसर पर बाहरी राज्यों से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सप्लाई होने वाले मिलावटी खाद्य पदार्थों की धरपकड हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के  सभी थाना क्षेत्रों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की सघन चैकिंग की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रात्री चैकिंग के दौरान सिंघल मंडी तिराहे लक्खीबाग में वाहन संख्या: यू0के0-07-एई-2197 सिल्वर रंग की इंडिगो को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो वाहन की डिग्गी से लगभग 300 किलो ग्राम मिलावटी (सिंथेटिक) मावा बरामद हुआ। मौके पर फूड सेफ्टी ऑफिसर देहरादून को बुलाकर मावे का निरीक्षण एवं परिक्षण कराया गया तो फूड सेफ्टी ऑफिसर के द्वारा भी बरामद मावे को प्रथम दृष्टया सिंथेटिक बताया गया जिसके नमूना लेकर शेष सिंथेटिक मावे को नष्ट किया गया मौके पर पकड़े गए अभियुक्त अमित पुत्र धर्मवीर निवासी टनडेडा थाना काकरोली जिला मुजफ्फरनगर ने पूछताछ में बरामद मावे को रामपुरी मुजफ्फरनगर से लाकर अधिक दामों में दीपावली के शुभ अवसर पर देहरादून शहर की विभिन्न प्रतिष्ठित दुकानों एवं डेरियों पर सप्लाई करना बताया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर धारा 274, 275 भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त: अमित पुत्र धर्मवीर निवासी टनडेडा थाना काकरोली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 36 वर्ष।

बरामदगी:

लगभग 300 किलोग्राम मिलावटी (सिंथेटिक) मावा

घटना में प्रयुक्त इंडिगो कर संख्या : यू0के0-07-एई-सिल्वर रंग।

एक वीवो का मोबाइल।

पुलिस टीम

प्र0नि0 चंद्रभान सिंह अधिकारी।

व0उ0नि0 प्रदीप रावत।

उ0नि0 आशीष कुमार (प्रभारी चौकी लक्खी बाग)

हे०का०नरेन्द्र उपाध्याय

का मोहन सिंह

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago