उत्तराखण्ड

टिहरी झील में भव्य खेल प्रतियोगिता, 16 राज्यों के 400 खिलाड़ी भाग लेंगे, तीन खेलों की जोर-शोर से तैयारी

उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए टिहरी बांध की झील को भव्य रूप से तैयार किया जा रहा है। झील में रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं दो अलग-अलग चरणों में संपन्न होंगी। जिनमें देशभर के 16 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगेउत्तराखंड के 48 खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन आईटीबीपी, बीईजी रुड़की से किया गया है। ये खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।टिहरी झील में कोटीकॉलोनी में पहले चरण में 3 से 5 फरवरी तक रोइंग की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 80 महिला और 80 पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों का टिहरी पहुंचने का सिलसिला 1 फरवरी से शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में 11 से 13 फरवरी तक कयाकिंग और कैनोइंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें 120 महिला और 120 पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए खिलाड़ी 9 फरवरी से टिहरी पहुंचना शुरू करेंगे।होटल बुक, जुटा रहे व्यवस्था
देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए नई टिहरी, बौराड़ी और चंबा में होटल बुक किए गए हैं। यहां से खिलाड़ी बसों से प्रतिदिन कोटीकॉलोनी आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। कोटीकॉलोनी में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। वहां खिलाड़ियों के लिए चेकिंग रूम, पानी, शौचालय तैयार किए जा रहे है। बोट हाउस और दर्शकों के लिए दीर्घा बनाई जा रही है। झील तक पहुंचाने के लिए नई अप्रोच रोड बनाई जा रही है। आयोजन स्थल पर रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग के लिए रंग-बिरंगी बोट्स कोटीकॉलोनी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। संवादक्या है रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग
रोइंग: नाव को चप्पुओं की मदद से चलाने की प्रतियोगिता है। इसमें टीम के सामंजस्य और ताकत का परीक्षण होता है।
कयाकिंग : छोटी और हल्की नाव में खेले जाने वाला खेल है। जिसमें खिलाड़ी बैठकर पैडल का उपयोग करते हैं।
कैनोइंग : खिलाड़ी घुटनों के बल बैठकर एक तरफा पैडल का उपयोग करते हैं।

इनका क्या है कहना
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमारे पास बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्र में मेडल जीते हैं। उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतेंगे। -राजीव कुमार, कोच रोइंग, उत्तराखंड
टिहरी झील में होने वाली रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। किस-किस राज्य के खिलाड़गी आएंगे इसकी फाइनल लिस्ट तीन-चार दिन में उपलब्ध हो पाएगी।
-कपूर सिंह, समन्वयक रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago