दीवाली के त्योहार को लेकर मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए है। ऐसे में इन मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग भी एक्टिव हो गया है और एक के बाद एक छापेमारी कर रहा है। हल्द्वानी में भी मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए कई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की।
मिलावटखोरों पर कार्यवाई करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार छापेमारी कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हल्द्वानी में ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी में टीम को तीन रेस्टोरेंट और मिठाईयां की दुकानों में गंदगी मिली। इतना ही नहीं मिठाईयों की क्वालिटी ठीक नहीं मिलने पर टीम ने दुकानदार को नोटिस भी थमाया। डीएफएसोओ संजय कुमार का कहना है कि इस साल जनवरी से लेकर अब तक 195 खाद्य पदाथों के सैंपल लिए गए है जबकि 62 वाद दायर किए गए है।
उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीवाली को लेकर सीमावर्ती राज्यों से मावा आने की शिकायत भी मिल रही है जिनकी सैंपलिंग की जा रही और नमूने फैल होने पर दुकानदारों और उत्पादनकर्ता के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…