हिमाचल प्रदेश

लंबे इंतजार के बाद मिली खुशी: जलोरी टनल को केंद्र से 1452 करोड़ रुपये की मंजूरी, दूर होगी दुर्गम क्षेत्र की समस्या

बंजार और आनी को जोडऩे वाली बहुप्रतीक्षित जलोड़ी टनल के निर्माण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने इस टनल के निर्माण के लिए 1452 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी है। इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए यह टनल बंजार और आनी के बीच की दूरी को कम करेगी और यातायात को सुगम बनाएगी।
इस स्वीकृति को लेकर जनता की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार भाजपा नेताओं ने जताया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन शर्मा ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताया है। यह टनल न केवल हिमाचल प्रदेश के इस दुर्गम क्षेत्र को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर रूप में जोड़ेगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं के लिहाज से भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago